गाली-गलौज का विरोध किया तो हाथ-मुक्का से पीटा
महासमुंद। ग्राम दुदेली में गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रशांत साहू की शिकायत पर आरोपी बालेश के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और विरोध करने पर हाथ-मुक्का से मारपीट की। तेंदुकोना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
