जमीन विवाद में गाली-गलौज और मारपीट, चार लोगों पर केस
महासमुंद। ग्राम सलडीही में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार राजेश भोई की शिकायत पर धनु भोई सहित चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की। सांकरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
