पुरानी रंजिश में गाली-गलौज के बाद मारपीट

महासमुंद। ग्राम अछोला में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मीनारायण राजपूत ने शिकायत में बताया कि आरोपियों अर्जुन और कामदेव ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ-मुक्का से मारपीट करने का आरोप है। शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े