बेटे को गाली देने से रोका तो भड़का आरोपी, पिता से मारपीट कर दी धमकी
महासमुंद। वार्ड क्रमांक 2 विंद्र नगर सरायपाली में बेटे को गाली देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार ननकी यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी दुर्गेश निषाद ने उसके पुत्र को गाली-गलौज करने से मना करने पर उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने हाथ-मुक्का से मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
