रास्ता रोककर गाली-गलौज

महासमुंद। ग्राम रामभाठा भंवरपुर में रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक हरिशंकर कश्यप की शिकायत पर आरोपी उत्तम कुमार पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े