घर में घुसा चोर, 80 हजार के जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ
महासमुंद। ग्राम हरनादादर में अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार कार्तिक यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 से 4 बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवर करीब 30 हजार रुपए तथा 50 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। शिकायत पर बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
