रास्ता रोककर युवक से मारपीट
महासमुंद। नयापारा क्षेत्र में रास्ता रोककर युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक को चोटें आई हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे नयापारा-भलेसर रोड पर चंद्रमणि यादव के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि टोकैश ध्रुव और सतीश हलवाई ने रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस घटना के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
