खाते में डलवाए 16 हजार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
महासमुंद। ग्राम पंचायत बिरकोनी के डिजिटल सेवा केन्द्र में साइबर फ्रॉड के जरिए एक व्यक्ति से 16 हजार रुपए की रकम हासिल करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 29 सितंबर का है। शिकायतकर्ता त्रिलोकी दीवान के मुताबिक आरोपी ने डिजिटल सेवा केन्द्र में जाकर उसके खाते में रकम डलवाई और बाद में नकदी लेकर धोखाधड़ी की। घटना के बाद शिकायतकर्ता का बैंक खाता होल्ड हो गया। रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4) एवं 318(4) के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस बैंकिंग ट्रांजेक्शन और साइबर गतिविधियों की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
