च्वाइस सेंटर में बैठकर 41,700 रुपए की ठगी, एक्टिवा चालक पर अपराध दर्ज

महासमुंद। रायपुर रोड स्थित पूनम च्वाइस सेंटर में साइबर फ्रॉड कर एक व्यक्ति के खाते से 41,700 रुपए की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टिवा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मोहनलाल देवांगन पूनम च्वाइस सेंटर का संचालक है। आरोपी ने च्वाइस सेंटर में जाकर साइबर फ्रॉड के जरिए खाते में रकम डलवाई और बाद में नकदी लेकर धोखाधड़ी की। मामले में सीजी -04 एमएच -4061 नंबर की एक्टिवा स्कूटी के चालक को आरोपी बनाया गया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4) एवं 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस लेन-देन से जुड़े बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े