स्कूटी की डिक्की से 58 हजार रुपए पार
अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। एक्सिस बैंक के सामने खड़ी स्कूटी की डिक्की में रखे 58 हजार 130 रुपए अज्ञात चोर ने पार कर दिए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 19 अक्टूबर को आवेदक धर्मचंद जैन बैंक के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर काम से गए थे। वापस लौटने पर डिक्की में रखी नकदी गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी रकम का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
