नवाडीह बुंदेली में नवरात्रि पर सजा भक्ति और संस्कृति का रंग

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पूजा-अर्चना कर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
बागबाहरा। ग्राम नवाडीह बुंदेली में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा की आराधना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन में सहभागिता कर नवरात्रि पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व गांवों की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही ग्रामीणों को एकजुट होकर उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य जयंती सिदार, सविता यादव, किशोर सोनवानी, चोवा राम साहू, विष्णु सिन्हा, सतीश शर्मा, पूनम मानिकपुरी, तिरिथ बरिहा, तुलाराम साहू, सतीश अग्रवाल, त्रिभुवन बरिहा, घनश्याम साव, धनीराम सिदार, अभिषेक सिंह, जयलाल बरिहा, मोहित यादव, तीरथ चौहान, नरेंद्र यादव, चमन बरिहा, सुख सिंह यादव, मनीराम यादव, चंदर बरिहा, शंकर यादव, श्रीराम यादव, बिरसिंग चौहान, प्रेमलाल निषाद, पतिराम बरिहा, हरक राम यादव, नारायण सोनी और बंधा लाल बरिहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े