बिक्री के लिए रखे महुआ शराब जब्त
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर की शाम करीब 6.40 बजे ग्राम चंदलीडीह में कार्रवाई के दौरान संतोष नंद, पिता विनोदलाल (36) के कब्जे से 4,680 एमएल महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 2,480 रुपए बताई गई है। आरोपी शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए था। सांकरा पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया है।
