अवैध शराब जब्त
महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कनपला में अवैध शराब बिक्री का मामला पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर की दोपहर करीब 2.35 बजे आरोपी गजानंद जगत, पिता दशरथ (36) के कब्जे से 4,500 एमएल महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 900 रुपए है, बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब बिक्री के लिए रखे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। खल्लारी पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया है।
