बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने के कारण बाइक सवार की मौत का मामला सामने आया है। घटना 27 अगस्त की सुबह करीब 10.30 बजे एनएच-53 पर पटेवा तहसील कार्यालय के सामने की है। पुलिस के अनुसार बस क्रमांक सीजी -06 जीजेड -1216 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मृतक नोहर सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पटेवा पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

इन्हें भी पढ़े