लापरवाही से बाइक चलाकर महिला को मारी टक्कर, अपराध दर्ज

महासमुंद। सांकरा क्षेत्र में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना 19 जुलाई को एनएच-53 स्थित जोरक नदी पुल के आगे की है। पुलिस के अनुसार मो.सा. सीजी -06 एचए -3342 के चालक कलीम खान ने वाहन को तेज एवं लापरवाही से चलाते हुए उर्मिला बाई को टक्कर मार दी। घटना के संबंध में सांकरा पुलिस ने धारा 281, 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े