गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी, मारपीट का आरोप
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। 18 अक्टूबर की शाम करीब 5.50 बजे फॉरेस्ट ऑफिस के सामने सांकरा में कमल लोचन साव के साथ विवाद हुआ। शिकायत के अनुसार आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सागर यादव पिता स्व. तिलक यादव सहित अन्य के खिलाफ धार 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
