पुरानी रंजिश में गाली-गलौज, मारपीट और धमकी का आरोप

महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा में विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे नंदकुमार साहू अपनी पत्नी रूपलाल साहू के साथ घर पर था। आरोप है कि मालती साहू के पति तिलक साहू ने मौके पर पहुंचकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की। शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े