गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा
महासमुंद। शहर के सुभाष नगर में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे सुभाष नगर निवासी राकेश चंद्राकर अपने पिता याकू लाल के साथ था। इसी दौरान सुभाष गोंड़ा, पिता मोहन गोंड़ा (23) ने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की। घटना में पीड़ित के चोट आई है। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
