घर के सामने खड़ी बाइक हुई चोरी
महासमुंद। शहर में वाहन चोरों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। 13 अक्टूबर की शाम घर के सामने खड़ी बाइक अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया। पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 2 बेमचा निवासी मयंक चंद्राकर की मो.सा. सीजी -06 एचबी -8003, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए है, घर के सामने खड़ी थी। कुछ समय बाद बाइक नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद सुराग नहीं लगने पर पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
