नवरात्रि की भीड़ का फायदा उठाकर चोर ले उड़ा मोटरसाइकिल
महासमुंद। शहर में नवरात्रि आयोजन के बीच वाहन चोरी का मामला सामने आया है। 15 अक्टूबर की रात करीब 11.40 बजे दुर्गा पंडाल के सामने से अज्ञात चोर ने बाइक पार कर दी। रिपोर्ट के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 बरोड़ाबाजार निवासी गजराज सिंह की मो.सा. सीजी -06 जीएफ -9707, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए है, पंडाल के सामने खड़ी थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
