बाइक लेकर फरार हुआ चोर

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र में घर के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ले गया। ग्राम पतेरापाली निवासी 19 वर्षीय सुमन ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर से 353 हाईवे के पास गया था। इसी दौरान मौके पर खड़ी उसकी मो.सा. CG-04 HM-9762, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए है, चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। खल्लारी पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े