चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

महासमुंद। पेटेवा थाना क्षेत्र में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नगदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। घटना 14 अक्टूबर की दरम्यानी रात की बताई गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम भांठा निवासी पवन यादव की पेटेवा स्थित मोबाइल दुकान में अज्ञात आरोपी ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे 4,500 रुपए नगद और तीन नग मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 11 हजार रुपए है, चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर पेटेवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े