वार्ड 29 में सीसी रोड निर्माण को मिली रफ्तार, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क बनने से आवागमन होगा सुगम, लंबे समय से की जा रही थी सड़क निर्माण की मांग
महासमुंद। नगर के वार्ड क्रमांक 29 में केंद्रीय विद्यालय के समीप सीसी रोड निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड पार्षद श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के रहवासियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
भूमिपूजन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि नगर पालिका परिषद का संकल्प शहर के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना है। वार्ड क्रमांक 29 में इस सड़क की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि वार्डवासियों की सुविधा और सम्मान से जुड़ी जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वार्ड की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। नगर पालिका का उद्देश्य महासमुंद शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है। इसके लिए सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद धनेन्द्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, पीयूष साहू, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर सहित वार्डवासी विकास साहू, मोती मालेकर, श्वेता पांडे, रंजना यादव, संजय यादव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।