नर्सरी परिसर से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में नर्सरी परिसर के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोर ले गया। पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर की रात ग्राम हरदा निवासी छत्रीलाल सिदार की बाइक क्रमांक सीजी-06 जीई-6815, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई है, सिंघोड़ा नर्सरी परिसर में खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी बाइक चोरी कर फरार हो गया। शिकायत पर सिंघोड़ा पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।