रास्ते में खड़े होकर गाली-गलौज और मारपीट, कार के शीशे भी तोड़े

महासमुंद। बसना के फोकटपारा में रास्ते में खड़े होकर विवाद करने और कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अकीत भोई की शिकायत पर अभि डामरा व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने रास्ते में खड़े होकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मुक्का मारकर चोट पहुंचाई। आरोप है कि विवाद के दौरान कार के आगे-पीछे के शीशे भी तोड़ दिए गए। बसना पुलिस ने धारा 296(1), 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।