सड़क पर खड़े होने को लेकर विवाद, पांच लोगों ने की मारपीट

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी में सड़क पर खड़े होने की बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रितेश कुमार प्रधान ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने रास्ते में खड़ा होने की बात कहते हुए अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मुक्का मारकर चोट पहुंचाई। मामले में पुरुषोत्तम खड़िया, प्रभु खड़िया, कमल बारिहा, नीतेश निषाद और मिलन सहित अन्य के खिलाफ धारा 296(1), 115(2), 351(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।