सड़क हादसे में मौत के मामले में ट्रेलर चालक पर अपराध दर्ज

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में एनएच-53 स्थित ओवरब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में जांच के बाद ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना 12 सितंबर की शाम की बताई गई है। पुलिस के अनुसार जांच में ट्रेलर क्रमांक आरजे-14 जीएन-1573 के चालक की लापरवाही सामने आने पर धारा 106(1) बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया है।