महिला से अश्लील गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चुहरी में महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार उतरा बाई निषाद ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर की रात पूर्णिमा निषाद ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की। शिकायत के आधार पर तुमगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।