सड़क हादसे में मौत के मामले में पिकअप चालक पर केस

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भौंरी मंडी गेट के सामने हुए सड़क हादसे के मामले में जांच के बाद वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना 24 अगस्त की सुबह की बताई गई है। पुलिस के अनुसार मर्ग जांच में अपराध घटित होना पाए जाने पर वाहन क्रमांक सीजी-04 क्यूटी-4824 के चालक युवराज यादव, निवासी ग्राम अछोला, के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।