एक लाख की अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम मुरमुड़ी में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर की दोपहर कार्रवाई के दौरान महावीर सोना और नारायण महानंद के कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत की 100 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
