20 हजार की महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम उड़े़ला में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर को आरोपी जमुना प्रसाद रात्रे (42) के घर बाड़ी में दबिश दी गई। यहां करीब 20 हजार रुपए कीमत की 20 लीटर महुआ शराब बिक्री के लिए रखी मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।