देशी प्लेन शराब बेचते युवक पकड़ाया, 4500 रुपए की शराब जब्त

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडेरियापार में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक युवक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर को कार्रवाई के दौरान आरोपी छोटू डोरा (28), निवासी ग्राम पचरी, के कब्जे से करीब 4500 रुपए कीमत की 20 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।