लेनदेन को लेकर विवाद, दो लोगों से मारपीट

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईपाली में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद दो लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शिवलाल ने बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उसके साले सेतकुमार चौहान और पुत्र दुर्गेश चौहान के साथ रुपए के लेनदेन को लेकर रामलाल भोई, हरिशंकर भोई, खिरसिंधु भोई और सितिया भोई ने विवाद किया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सरायपाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े