दुर्गा पंडालों में पहुंचे विधायक सिन्हा, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

पंचमी पर विभिन्न पूजा समितियों से की आत्मीय मुलाकात, बोले- आस्था और भक्ति के साथ एकता-सद्भाव का पर्व है नवरात्रि
महासमुंद। शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के समक्ष माथा टेककर महासमुंद सहित पूरे क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान विधायक ने पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
विधायक सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर महासमुंद नगर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दुर्गा पंडालों में आकर्षक सजावट, धार्मिक आयोजन और भक्ति गीतों से माहौल आध्यात्मिक एवं उल्लासपूर्ण बना हुआ है। श्रद्धालु पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ माता रानी की आराधना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व भी है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को और मजबूत करता है।
विधायक ने माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि महासमुंद सहित पूरे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नई उमंग और उत्साह का संचार हो। उन्होंने नवरात्रि पर्व की सभी नागरिकों को शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, अमित साहू, रामेश्वर पटवा, गुड्डा सिन्हा, शुभम पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े