9.5 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम जर्रा के नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से करीब 9.5 लीटर महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1,900 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास विक्रम बेहरा महुआ शराब लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम जर्रा निवासी विक्रम बेहरा (40) बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब साढ़े 9 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
