महासमुंद संसदीय क्षेत्र में 5 नए महतारी सदनों को मंजूरी

महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी के 4 विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में 1.50 करोड़ रुपए से होगा निर्माण
महासमुंद। संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 5 नए ‘महतारी सदनों’ के निर्माण को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की महतारी सदन योजना के तहत महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिले के 4 विकासखंडों की 5 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 1.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।
जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कौहाकुड़ा और बसना विकासखंड की ग्राम पंचायत सागरपाली में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन बनाए जाएंगे। वहीं गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड की ग्राम पंचायत झाखरपारा में 30 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा। धमतरी जिले के धमतरी विकासखंड की ग्राम पंचायत रुद्री और सांकरा में भी 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं।
इन सभी निर्माण कार्यों के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को ही कार्य एजेंसी बनाया गया है। निर्माण निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार कराया जाएगा। तकनीकी अधिकारियों को निर्माण कार्य के मार्गदर्शन, अनुश्रवण और मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला समूहों को मिलेगा स्थायी परिसर
सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और संगठनात्मक विकास के लिए उपयोगी केंद्र बनेंगे। यहां स्व-सहायता समूहों की बैठक, प्रशिक्षण और आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए स्थायी परिसर उपलब्ध होगा। साथ ही महिला जागरूकता कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के साथ महतारी सदनों की स्थापना से ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। स्वीकृति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों ने सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.