पैसे वापस मांगने पर युवक से मारपीट

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद को लेकर युवक से गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 फोकटपारा निवासी राजेंद्र दास 7 अक्टूबर की सुबह करीब 9.30 बजे काम पर जा रहा था। इसी दौरान सरस्वती शिशु मंदिर बसना के पास मोहल्ले के बिसन दास ने उसे रोककर पैसे वापस क्यों नहीं कर रहे हो, कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने राजेंद्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े