धान खरीदी केंद्रों पर किसान कांग्रेस की रहेगी पैनी नजर

पिथौरा में जिला किसान कांग्रेस की बैठक; सभी खरीदी केंद्रों में निगरानी समितियों के गठन और किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर बनी कार्ययोजना
महासमुंद। आगामी धान खरीदी सीजन को लेकर महासमुंद जिला किसान कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संचालित हो, इसके लिए जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में निगरानी समितियों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक पिथौरा रेस्ट हाउस में आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश किसान कांग्रेस के संभाग प्रभारी दीपक पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों, खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा किसानों की संभावित समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि खरीदी के दौरान केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
हर खरीदी केंद्र पर निगरानी की तैयारी
बैठक में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में निगरानी समितियों के गठन एवं विस्तार को लेकर कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। समितियों के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया पर नजर रखने, किसानों की शिकायतों और समस्याओं को सामने लाने तथा संबंधित स्तर पर उनके निराकरण के लिए पहल करने की बात कही गई।
किसान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था, पारदर्शिता और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने खरीदी अवधि के दौरान केंद्रों में नियमित रूप से निगरानी रखने और किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का संकल्प लिया।
किसानों की समस्याओं पर सक्रिय रहेगी किसान कांग्रेस
जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानिक साहू ने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर सजग है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाएगा। समितियां किसानों से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखेंगी और जरूरत पड़ने पर उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करेंगी।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान, दिलीप जैन, केशव चौधरी, परमानंद साहू, नवदीप चंद्राकर, रोहित साहू, मन्नू जांगड़े, मनोज जांगड़े, पीयूष चंद्राकर, भरत साहू, लेखराम साहू सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस शंकर पटेल, डिगेश्वर सत्यम, अंजोर सिंह ठाकुर, थलेश चंद्राकर, केशव साव, वीरेंद्र प्रधान, दिनेश कालसा, विश्वनाथ नायक, दिलीप साहू, फार्म पटेल, भगत पटेल, राजेश सिन्हा, अक्षय कुमार, मुन्ना जांगड़े, भागीरथी ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू, सुंदर मनी साव और मनोज ढिढ़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।

इन्हें भी पढ़े