कोटसागर जलाशय योजना : नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा

बिलासपुर, 28 सितम्बर 2026/जिले के कोटा तहसील के ग्राम धौराभाठा में नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम धौराभाठा में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।
मूल्यांकन में पाया गया कि धौराभाठा गांव में भू-अर्जन से 0.07 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने ग्राम धौराभाठा तहसील कोटा के अंतर्गत जल संसाधन संभाग कोटा के नहर निर्माण हेतु ग्राम धौराभाठा में रकबा 0.07 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। ग्राम धौराभाठा में कोटसागर जलाशय योजना अंतर्गत नहर निर्माण होने से लगभग 93 हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

इन्हें भी पढ़े