संभाग स्तरीय रोजगार मेला 30 सितंबर को

18 निजी नियोजकों द्वारा 1765 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 30 सितंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोनी, बिलासपुर में किया जाएगा।
रोजगार मेले में सर्विस, फाइनेंस, इंश्योरेंस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग एवं सिक्योरिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 18 निजी नियोजकों द्वारा लगभग 1765 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.ई., बी.टेक आदि शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदक भाग ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा समस्त शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूची/प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगाार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप में पंजीयन तथा रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ई-रोजगार पोर्टल, छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े