मेहनत और सृजन के प्रतीक हैं भगवान विश्वकर्मा : द्वारिकाधीश यादव

फिरगी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा समारोह, विधायक ने की सुख-समृद्धि की कामना
महासमुंद। ग्राम फिरगी में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजित समारोह में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्पकला और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि मेहनत, कर्म और सृजन के महत्व को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।
विधायक यादव ने क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य पारस सांखला, खिरसाय पटेल, रामजी चक्रधारी, पृथ्वी साहू, कुमार सिंह ठाकुर, यादराम निराला, भुवनेश्वर ठाकुर, जीवन जगत, डंकराम कुर्रे, मंगल दास, गुहाराम बंजारा, चतरू यादव, बेनुराम चक्रधारी, फगेश चक्रधारी, थनवार ठाकुर, यादराम देवांगन, पुरुषोत्तम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े