अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम देवरी वार्ड-6 निवासी उमेंद कुमार (43) 7 मार्च की सुबह करीब 9.40 बजे बाइक क्रमांक सीजी 06 एचबी 7327 से घर से निकले थे। करीब 10 बजे देवरी-खेमड़ा मार्ग पर होली सार के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल उमेंद कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 4 अप्रैल को डीकेएस अस्पताल रायपुर में उनकी मौत हो गई। मर्ग जांच और परिजनों के बयान के आधार पर कोमाखान पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।