गवाही देने से नाराज पिता-पुत्र ने डंडे से पीटा
महासमुंद। सामाजिक बहिष्कार और जुर्माने की शिकायत में गवाही देने से नाराज पिता-पुत्र द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रावन निवासी सुशील डड़सेना (36) ने पिथौरा एसडीओ के समक्ष गांव के रसपाल सिदार द्वारा सामाजिक बहिष्कार किए जाने और जुर्माने की राशि मांगने संबंधी शिकायत की थी। इस मामले में सुशील ने गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराया था।
पुलिस के अनुसार इसी बात से नाराज धनुर्जय नेटी और उसके पिता कार्तिक राम नेटी 6 सितंबर को सुशील के घर पहुंचकर गवाही देने पर नाराजगी जताई। दोनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सुशील की शिकायत पर पुलिस ने धनुर्जय नेटी और कार्तिक राम नेटी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 324(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
