रास्ता मांगने पर गाली-गलौज कर पीटा

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार माधोपाली कुटेला निवासी गोपीकिशन बरिहा 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे अपने दोस्त संदीप यादव के साथ बाइक से सरायपाली से माधोपाली लौट रहा था। ग्राम माधोपाली के डीपापारा में सड़क किनारे कन्हैया दास मानिकपुरी और हेमशंकर मानिकपुरी विवाद कर रहे थे। गोपीकिशन ने दोनों से रास्ता देने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने कन्हैया दास मानिकपुरी और हेमशंकर मानिकपुरी के खिलाफ धारा 115(2), 296 व 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।