खेत में खाद डालने गया, लौटकर देखा तो बाइक गायब
महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने खेत के पास खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वार्ड-12 पिटियाझर निवासी ओमप्रकाश साहू 9 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे नयापारा महासमुंद स्थित फुटहा बांधा के पास अपने खेत में खाद डालने गया था। काम पूरा कर वापस लौटने पर खेत के पास खड़ी उसकी हीरो होंडा पैशन बाइक क्रमांक सीजी 06 ए 5038 गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
