रोजगार मेला मे 258 युवायों का प्राथमिक चयन एवं 104 का फ़ाइनल सलेक्शन

बलौदाबाजार, 9 सितम्बर 2026/जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा दाऊ कल्याण महाविद्यालय परिसर बलौदाबाजार में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले मे 536 आवेदकों मे से 258 युवाओं का प्राथमिक चयन एवं 104 का फ़ाइनल सलेक्शन हुआ। रोजगार मेला में नियोजक अमित एजेंसी बलौदाबाजार द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 128 आवेदक उपस्थित हुए जिसमें से 48 आवेदकों का प्राथमिक चयन करते हुए 7 आवदकों का मेला स्थल पर ही अंतिम चयन किया गया। कनिका आटोमाबाईल प्रा.लि. बलौदाबाजार द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव एवं तकनीशियन के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 43 आवेदक उपस्थित हुए, 13 आवेदकों का प्राथमिक चयन करते हुए 5 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। भारतीय जीवन बीमा बलौदाबाजार द्वारा बीमा सखी के पदों हेतु साक्षात्कार लिया गया जिसमें 88 आवेदक उपस्थित हुए इसमे से 44 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया है। अरोहन फायनेस प्रा. लि. रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विसेस के पदों पर साक्षात्कार लिया जिसमें 81 आवेदक उपस्थित हुए, 61 आवेदकों का प्राथमिक चयन करते हुए 45 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा.लि. रायपुर द्वारा असिस्टेंट के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 22 आवेदक उपस्थित हुए जिसमें से 10 आवेदकों का अंमित चयन किया गया। शांता टेक्नो प्रा.लि.रायपुर द्वारा मेकनिकल इंजीनियर, मशीन ऑपरेटर एवं फिटर के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 31 आवेदक उपस्थित हुए, 21 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर 05 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाईजर, सुपरवाईजर, मार्केटिंेग ,कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 117 आवेदक उपस्थित हुए 52 आवेदकों का प्राथमिक चयन करते हुए 27 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। उपस्थित समस्त नियोजकों द्वारा प्राथमिक चयनित एवं अंतिम चयनित आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर अपने अपने संस्थान में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे भर्ती संबंधित प्रक्रिया पूर्ण हो सके।

इन्हें भी पढ़े