15 वाहनों से सत्ताईस हजार रूपये शमन शुल्क की वसूली

बलौदाबाजार, 9 सितम्बर 2026/सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्कूल वाहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1 वाहन क्रमांक सीजी 04 ई 2416 में किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज उपलब्ध नही होने के कारण जप्त किया गया है। साथ ही जिले में अन्य वाहनों (ई-रिक्शा, आटो, वेन) पर मोटर यान अधिनियम के विरूद्ध संचालित वाहनों पर कार्यवाही की गई है। कुल 15 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 27000 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधक को स्कूल वाहन संचालन में सुरक्षा के मापदण्ड अनुरूप वाहनों के आवश्यक दस्तावेज परमिट, फिटनेस, लायसेंस, बीमा, टैक्स, फायर सिस्टम, वीएलटी डिवाईस, फस्ट एड बाक्स, स्पीडगवर्नर, वाहन में सुरक्षात्मक जाली, रेडियम टेप आदि आवश्यक उपकरण एवं दस्तावेज पूर्ण होने पर ही स्कूल वाहन संचालन करने की समझाईश दी गई है।

इन्हें भी पढ़े