दुकान में जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार, 1.43 लाख रुपए का सामान जब्त

नकदी के साथ मोबाइल और वाहन जब्त, एक आरोपी मौके से फरार
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने दुकान/ठेले में जुआ खेल रहे चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नकदी, मोबाइल और वाहन समेत कुल 1 लाख 43 हजार 980 रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एनएच-53 पिथौरा स्थित शशिकांत प्रधान की दुकान/ठेले में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वार्ड क्रमांक 11 पिथौरा निवासी नितेश कुमार अग्रवाल (35), बार चौक निवासी शशिकांत प्रधान (37), रामसागरपारा निवासी मनीष निषाद (29) और वार्ड क्रमांक 12 निवासी महेंद्र साहू (35) को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान लाखागढ़ निवासी फरीद खान मौके से फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी 33,980 रुपए सहित मोबाइल और वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने धारा 3(2), 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े