गाली देने से मना किया तो पति-पत्नी से मारपीट
महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीडीपा में गाली-गलौज करने से मना करने पर पति-पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दिलीप चक्रधारी के घर के सामने 28 अगस्त की शाम करीब 6 बजे गांव के शिवा कमार, पुतुर कमार और जोना लोहार गाली-गलौज कर रहे थे। दिलीप और उसकी पत्नी रेवती ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने एक राय होकर पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत पर खल्लारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
