धान मंडी के पास 7 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने नवरंगपुर धान मंडी के पास कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1,400 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को दर्राभाठा निवासी दुर्योधन बरिहा (58) के पास महुआ शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
